सौर ऊर्जा से चलने वाली बदरपुर-फरीदाबाद मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बदरपुर से फरीदाबाद मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। यह मेट्रो राजधानी दिल्‍ली को फरीदाबाद से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस रेल खंड के लिए सौर ऊर्जा से लगभग दो मेगावाट बिजली का उत्‍पादन किया जा रहा है।

लगभग 14 किलोमीटर लंबे बदरपुर-फरीदाबाद मेट्रो लाईन पर 9 स्‍टेशन है। जो सराय से शुरू होकर एस्‍कार्टर्स मुजेसर तक जाएगी । यह कारीडार आईटीओ से बदरपुर लाइन का विस्‍तार है। दिल्‍ली मेट्रो ने इन सभी स्‍टेशनों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाएं हैं जिससे लगभग दो मेगावाट बिजली का उत्‍पादन होगा। नये मेट्रो लाइन के शुरू हो जाने से लगभग दो लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। यात्रियों की भारी संख्‍या को देखते हुए दिल्‍ली मेट्रो ने व्‍यस्‍त समय में 6 कोचों वाली पांच ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है और आने वाले समय में चार कोच वाले ट्रेन को 6 कोच वाले ट्रेन में बदला जाएगा।

प्रधानमंत्री  दिल्‍ली के जनपथ मेट्रो स्‍टेशन से सवार होकर फरीदाबाद के बाटा चौक स्‍टेशन पहुंचे। श्री मोदी ने मेट्रो में यात्रियों के साथ बातचीत की और उनके साथ सेल्‍फी भी खिंचवाई। इस नए खंड के विस्‍तार से करीब दो लाख यात्री रोज़ाना दिल्‍ली से फरीदाबाद की यात्रा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today