21 अाईपीएस अफसरों के तबादले, 12 जिलों के एसपी बदले

मध्यप्रदेश के 12 जिलों के एसपी के बदलते हुए राज्य शासन ने 23 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर पदस्थ किया है। एससी-एसटी अधिनियम बदलाव को लेकर दो अप्रैल को हुए आंदोलन के दौरान ग्वालियर और चंबल संभागों में हुई हिंसक घटनाओं से प्रभावित ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने दर्जनभर जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला है। साथ ही दो अप्रैल की हिंसक घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे प्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। ग्वालियर के एसपी डॉ. आशीष को हटाकर खंडवा एसपी नवनीत भसीन की पदस्थापना की है तो भसीन के स्थान पर एसपी रेल भोपाल रुचिवर्धन मिश्र को पदस्थ किया है। इसी तरह मुरैना से आदित्य प्रताप सिंह को हटाकर वहां बालाघाट एसपी अमित सांघी तो भिंड से प्रशांत खरे को हटाकर 18वीं वाहिनी के सेनानी रुडोल्फ अल्वारेस आरजे को पदस्थ किया है। बालाघाट में सेनानी हॉकफोर्स जयदेवन ए और उनके स्थान पर आदित्य प्रताप सिंह की पदस्थापना की गई है। खरे को एसपी सिवनी बनाया है।
शहडोल एसपी सुशांत कुमार सक्सेना को रीवा एसपी तो रीवा एसपी ललित शाक्यवार को 6वीं वाहिनी जबलपुर सेनानी बनाया दिया है। छतरपुर एसपी विनीत खन्ना को 18वीं वाहिनी तो एसपी जेेएनपीए सागर विवेकराज सिंह को एसपी छतरपुर बनाया है। 6वीं वाहिनी जबलपुर के सेनानी कुमार सौरभ को शहडोल एसपी बनाया है तो सिवनी एसपी तरुण नायक को सीधी में पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। एसपी नरसिंहपुर मोनिका शुक्ला को एसपी नारकोटिक्स इंदौर और सीहोर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को एआईजी पीएचक्यू बनाया है। एसपी सीधी मनोज कुमार श्रीवास्तव को सेनानी 6वीं वाहिनी छिदंवाड़ा और भोपाल जिले में मुख्यालय देख रहे राजेश सिंह चंदेल को एसपी सीहोर बनाया है। वहीं 6वीं वाहिनी सेनानी डीएस भदौरिया को नरसिंहपुर एसपी बनाकर भेजा है। इसी तरह एएसपी इंदौर मनोज कुमार राय को एसपी रेल भोपाल के तौर पर पदस्थ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today