राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह जयपुर से अजमेर पहुंचे

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह जयपुर से अजमेर पहुंचे। श्री कोविंद ने पुष्‍कर सरोवर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। राष्‍ट्रपति आज पुष्‍कर सरोवर गये है और वहां उन्‍होंने पूजार्चना की। इसके बाद वे ब्रह्मा मंदिर गये और वहां करीब आधा घंटा ठहरे।

राष्‍ट्रपति पुष्‍कर से अजमेर स्थित ख्‍वाजा मुइनुद्दीन चिश्‍ती की दरगाह पहुंचे और वहां निजाम गेट पर उनका स्‍वागत किया गया। अंजुमन कमेटी के सदस्‍यों ने बुलंद दरवाजे पर राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया। श्री कोविन्‍द आज कुछ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today