-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पूर्व सांसद, साहित्यकर और कवि बालकवि बैरागी का निधन
देश के ख्यातनाम साहित्यकर व कवि और कांग्रेस के सांसद रहे बालकवि बैरागी का रविवार की शाम को निधन हो गया। 10 फरवरी 1931 को जन्मे बैरागी मूलत: नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के रहने वाले थे और वे सहित्य-कविता के साथ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। बालकवि बैरागी कई सम्मानाें से नवाजे गए। पूर्व सांसद बैरागी जी का अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर 2 बजे मनासा मे उनके निवास स्थान कवि नगर मे होगा।बैरागी का जन्म रामपुरा तहसील मनासा जिला नीमच (मध्य प्रदेष) में द्वारिकादास बैरागी एवं श्रीमती धापूबाई बैरागी के घर हुआ। उन्होेंने सन् 1964 में विक्रम विष्वविद्यालय उज्जैन से एम.ए. (हिन्दी) प्रथम श्रेणी से की एवं एक लोकप्रिय कवि तथा साहित्यकार के रूप में अपनी पहचान बनाई । बैरागी का जन्म का नाम नंदराम दास बैरागी है। आपकी कविताएं एवं रचनाएं सम्पूर्ण भारत में लोकप्रिय है और देश के कई राज्यों में आपकी कविताएं एवं रचनाएं पाठयक्रमों में पढ़ाऐ जा रहे है, इतना ही नहीं आप पर तीन पीएच.डी. विभिन्न विश्वविद्यालयों में हो चुकी है एवं वर्तमान में आंध्र विश्वविद्यालय विषाखापटट्नम एवं अम्बेडकर विष्वविद्यालय आगरा पी.एच.डी. हो रही है और तीन विद्यार्थी ने श्री बैरागी पर लघु निबंध लिखकर एम.ए. कर चुके हैं ।
बैरागी ने मालवी भाषा में कई कविताएं लिखी जिनमें प्रमुख संग्रह है चटक म्हारा चम्पा एवं अई जावो मैदान में, आपके कई कहानी संग्रह भी प्रकाषित हुऐ जिनमें से मनुहार भाभी तथा बिजूका बाबू मनुहार भाभी कहानी संग्रह की चार कहानियों पर दूरदर्शन (भोपाल) फिल्में बना चुका है तथा बिजूका बाबू भी आपकी बहुत लोकप्रिय कहानी संग्रह रही है । बैरागी ने दरद दिवानी, जूझ रहा है हिन्दुस्तार, दादी का कर्ज, दो टूक, आगगो बच्चो, गाओं बच्चो, कोई तो समझे, रेत के रिष्ते, ललकार, मैं उपस्थित हूँ यहां, आलोक का अट्टाहस, ओ अमलतास, गीत बहार, गीत लहर, गौ व गली, शीलवती आग, सिन्डेला (काव्यानुवाद), गुलिव्हार (काव्यानुवाद), मन नही मन, वंषज का वक्तव्य, भावी रक्षक देष के इत्यादि 2 दजर्न से भी अधिक पुस्तकें लिख दी है और कई उपन्यास भी लिखे है ।
बालकवि बैरागी की कविताएं एवं रचनाएं देश के सभी हिन्दी अखबारों में प्रकाषित होती रही है उन्होनें दूरदर्षन, आकाषवाणी एवं अन्य टी.वी. चेनलोें में अपनी प्रस्तुति दी है, बैरागी ने फिल्मी जगत में भी अपनी अनौखी पहचान बनाई है उन्होंने छोटी बड़ी करीबन 26 फिल्मी के लिए गीत लिखे जिनमें से रेषमा और शेरा के गीत बहुत लोकप्रिय है उन्होेंने देष के सभी बड़े कवि सम्मेलन में आमन्त्रित किया जा रहा है ।
बैरागी कवि, साहित्यकार के साथ-साथ बहुत बड़े देषभक्त भी है उन्होंने सन् 1945 से ही कांगे्रस अपनाया तथा कभी दल नहीं, पारिवारिक संघर्षो और गरीबी का जीवन जीते हुए स्वतन्त्रता संग्राम का सिपाही नहीं बन सके इसका श्री बैरागी जी को मलाल आज तक है, वे जिला कांगे्रस मंदसौर के कार्यालय मंत्री और महामन्त्री रहे एवं बाद में मनासा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे बैरागी का राजनैतिक सफल यहां तक ही नहीं रहा बल्कि देष की सबसे कुषल प्रधानमन्त्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र ने वर्ष 1967 में श्री बैरागी को मनासा विधानसीाा सीट से कांगे्रस का उम्मीदवार बनाया और दस वर्ष से मनासा के विधायक रहे जनसंघ के सुंदरलाल पटवा को हरा कर मनासा के विधायक बने । और पं. श्री द्वारिका प्रसाद मिश्र के संसदीय सचिव बनने पर बैरागी को जी.ए.डी. सामान्य प्रषासन विभाग से जोड़ा गया और सन् 1969 से 1972 तक पं. श्री श्यामाचरण शुल्क के मंत्री मंडल में सूचना प्रकाषन, भाषा, पर्यटन और जी.ए.डी. के राज्यमंत्री रहे । 1980 में मनासा से फिर चुनाव लड़ा और विधायक बने तथा तत्कालीन अर्जुनसिंह के मंत्रीमण्डल में खाद्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) राज्यमंत्री रहे एवं 1984 तक लोकसभा में रहे ।
बैरागी सन् 1995 से 1996 तक अखिल भारतीय कांग्रेस के संयुक्त सचिव रहे । सन् 1998 में सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेष से राज्यभा में उन्हें बैठाया जो सन् 2004 की 29 जून को राज्यसभा से निवृत हुए। सोनिया गांधी ने श्री बैरागी को 2004 में राजस्थान प्रदेष के आंतरिक संगठनात्मक चुनावों को चुनाव प्राधिकरण अध्यक्ष बनाया। बैरागी म.प्र. कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष भी रहे, 2008-11 तक म.प्र. कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे ।
बैरागी ने देष को कई नारे दिये जिसमें से प्रमुख नारा था हम दो हमारे दो । श्री बालकवि बैरागी ने अमेरिका, इंग्लैड, मारीषक, श्रीलंका, नेपाल, कम्बोडिया, हांगकांग, नीदरलैड, सूरीनाम, म्यांमार, सेषल्स, जर्मनी इत्यादि विदेष की यात्राएं भी की है । बैरागी मानव संसाधन विकास मंत्रालय- सूचना प्रसारण मंत्रालय एवं साचर मंत्रालय की स्थायी समितियों के सदस्य भी रहे । अभी केन्द्रीय हिन्दी समिति के सदस्य है, पोत परिवहन मंत्रालय एवं कार्मिक मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य रहे, दलहन विकास परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके है ।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, mp india




Leave a Reply