-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उमा भारती ने कहा विनय निगम के आईएएस बनने में आड़े आ रहे मेरे से दंडित अफसर
केंद्रीय मंत्री और मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दो महीने पहले अपने विश्वस्त अधिकारी विनय निगम के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में आरोप लगाया गया है कि मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में मेरे से दंडित कुछ अफसर बदला लेने के लिए विनय के आईएएस बनने की राह में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। उन्होंने सीएम को कहा कि आपके दृष्टिकोण में तो कुछ त्रुटि नजर नहीं आती लेकिन मेरे मुख्यमंत्रित्व काल के कुछ अधिकारियों ने मौका पाकर विनय को आईएएस न बनने देने के लिए डीओपीटी में नाम ही नहीं भेजा। दो पेज की चिट्ठी उमा भारती ने 22 मार्च को लिखी है। इसमें उन्होंने कहा कि विनय निगम की निष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा है कि वह ईमानदार और अच्छा काम करने वाला अधिकारी हैं। मेरी वजह से कुछ अधिकारी उसे आईएएस बनने रोकना चाहते हैं जबकि उससे खराब सर्विस रिकॉर्ड के अफसरों के नाम डीओपीटी भेजे गए हैं। उमा भारती ने पत्र में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसके मिश्रा के नाम का भी जिक्र किया है लेकिन अड़चनें पैदा करने वाले अधिकारियों का नाम न देकर गोलमोल ढंग से उनका उल्लेख किया है।




Leave a Reply