-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
316 जोड़ों का हुआ विवाह : मुख्यमंत्री ने किया बारात का स्वागत
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील मुख्यालय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत 300 जोड़ों का विवाह तथा 16 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। विवाह समारोह के दौरान 35 पात्र जोड़ों को मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना से लाभान्वित भी किया गया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नव-दम्पत्तियों को उनके सुखमय वैवाहिक जीवन के लिये आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेटियों/महिलाओं के कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिसके कारण समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के माध्यम से प्रदेश में 18 लाख से अधिक कन्याओं का विवाह सम्पन्न करवाया जा चुका है। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिये आयोजकों को बधाई भी दी।
नसरुल्लागंज कृषि उपज मण्डी से दशहरा मैदान तक सामूहिक बारात चल-समारोह भी निकाला गया, जिसका मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय नागरिकों के साथ पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।




Leave a Reply