-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ग्रामीण अंचलों का औचक निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के गरीबों, ग्रामीणों और किसानों के लिये संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के लिये वे ग्रामीण अंचलों का औचक निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले में नसरूल्लागंज तहसील के ग्राम बीजला में ग्रामीणों से जन-संवाद करते हुए यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में किसानों, गरीबों, श्रमिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिये अभियान चलाकर महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस अभियान के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि घर और समाज में बेटियों को सम्मान दें, गाँव में स्वच्छता और पौध रोपण के लिये एकजुट होकर कार्य करें।




Leave a Reply