राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सियाचिन में सेना के आधार शिविर का दौरा किया

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सियाचिन में सेना के आधार शिविर का दौरा किया। श्री कोविंद 14 वर्षों में यहां का दौरा करने वाले देश के पहले राष्‍ट्रपति हैं। जवानों से बातचीत में श्री कोविंद ने कहा कि उनकी बहादुरी और शौर्य प्रत्‍येक भारतीय को यह विश्‍वास दिलाता है कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्‍होंने अत्‍यन्‍त कठिन परिस्थितियों में सबसे दुर्गम स्‍थल पर देश की सुरक्षा कर रहे जवानों की सराहना की। राष्‍ट्रपति ने कहा कि सशस्‍त्र सेनाओं के सर्वोच्‍च कमांडर और भारत के राष्‍ट्रपति के रूप में वे समूचे देश की ओर से आभारी हैं।

देशवासियों के हृदय में आपकी वीरता के प्रति गर्व का भाव भी है। भारत की कोटि-कोटि जनता की यह भावना मैं आप सब तक स्‍वयं पहुंचाना चाहता था, इसीलिए आप सबसे मिलकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today