-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
न मेरा कोई कारपोरेट, न उद्योगः कमलनाथ
मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को पत्रकार वार्ता में स्पष्ट कर दिया कि न तो उनका कोई कारपोरेट है और न ही कोई उद्योग है। साथ ही उनके किसी कंपनी में शेयर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला सीधे भाजपा से है, किसी नेता से नहीं।
कमलनाथ ने कहा कि किसान को आज समर्थन मूल्य लेने के लिए मांगना पड़ता है जबकि यूपीए के समय समर्थन मूल्य मांगने के बजाय वे बढ़ाने की बाते करते थे। नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दों व्यापमं, सिंहस्थ व पीएससी घोटालों पर पीछे नहीं हटी है बल्कि वह व्यापमं में अंत तक लेकर जाएगी।
जब मैं वाणिज्य मंत्री था। सब्सिडी वाले ग़ल्ले के लिए डब्ल्यूटीओ से लड़ाई लड़ी थी। आज कृषि क्षेत्र मार खा रहा है। नोटबंदी एक घोटाला है। मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया कर्नाटक चुनाव में मुद्दा नहीं हैं। युवा पीढ़ी भटक रही है। रोज़गार तभी संभव है जब निवेशकों को भरोसा हो। नर्मदा वृक्षारोपण में कितना बर्बाद किया। उन योजनाओं पर पैसा लगना चाहिए जहाँ २० फ़ीसदी वापस आए। मप्र के मतदाताओं को ठगा गया है।
कमलनाथ ने कहा आज हर वर्ग परेशान। समय बदल गया है। आज चुनाव लोकलाइज हो गए हैं। कांग्रेस के लिए यही चुनौती है। भाजपा और धनबल से मुक़ाबला है। भ्रष्टाचार है मध्यप्रदेश में। कृषि क्षेत्र पर ७५ फ़ीसदी अर्थव्यवस्था आधारित है। शिवराज किस बात का पुरस्कार लाए। सबसे ज़्यादा आत्महत्या किसान यहाँ कर रहे हैं।




Leave a Reply