मध्यप्रदेश के 345 आईएएस अफसरों के संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के 345 आईएएस अफसरों के संपत्ति का ब्योरा अपने वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया है। मप्र के अधिकांश अफसर जमीनों के मालिक और भूखंड-मकानों के स्वामी हैं। ज्यादातर लोगों ने अपने नाम के अलावा अपनी पत्नी, बच्चों के नाम से भी संपत्ति खरीदी है जिसका वर्तमान मूल्य बताने में संकोच भी किया है। दिल्ली से लेकर भोपाल और देश व मध्यप्रदेश के दूसरे शहरों में भी इनकी संपत्ति है। छह आईएएस अधिकारियों ने संपत्ति सार्वजनिक करने से बचने के लिए ब्योरा अभी तक नहीं दिया है। मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर कृषि भूमि और भोपाल के बरखेड़ी खुर्द में 1153 वर्ग मीटर का प्लॉट 2017 में 52 लाख रुपए में खरीदा तो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव जेएन कंसोटिया ने 2014 में जयपुर में 2900 वर्गफिट का प्लॉट 2.37 लाख में खरीदा है। अपर मुख्य सचिव केके सिंह ने अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में कंजूसी नहीं बरती है। उन्होंने 2005-06 में बावड़िया कलां में मकान बनाया था जिस पर उनका 16.20 लाख खर्चा हुआ। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर नोएडा में 300 वर्गमीटर का आवासीय भूखंड 7.20 लाख में खरीदा है। निर्माण पर वर्ष 2008 में 4 लाख खर्च किए। इससे वर्तमान में 43 हजार रुपए सालाना आमदनी हो रही है। भोपाल के मेंडोरा में 2004 में 3.75 लाख की 84 डेसीमल कृषि भूमि से छह हजार की आमदनी, प्रेमपुरा में 2007 में 9 लाख में 10 हजार वर्गफिट का प्लॉट खरीदा। बैरागढ़ चीचली में 2008 में 24 डेसीमल कृषिभूमि खरीदी, कितने में खरीदी, यह नहीं बताया। इससे दो हजार और गौहरगंज में 2009 में 19.20 लाख की कृषि भूमि खरीदी, यह जमीन का रकबा सिंह ने अपनी जानकारी में नहीं बताया। इससे 50 हजार रुपए सालाना आमदनी बताई गई है। वहीं जाटखेड़ी में पत्नी नीतू सिंह के नाम से 2012 में 37.47 लाख का प्लॉट खरीदा। 2688 वर्गफिट रकबे के इस प्लॉट में से 630 स्क्वेयर फिट पर 5.50 लाख खर्च कर मकान बनाया है। इससे 18 हजार रुपए सालाना आमदनी हो रही है।
अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने बावड़िया कलां में वर्ष 1992 में 12 हजार में कृषि भूमि खरीदी। वर्तमान में इसका मूल्य 80 लाख रुपए है। इससे कोई आमदनी नहीं हो रही है। जबकि बागमुगालिया में 1996 में 4863 वर्ग फीट का हाउसिंग प्लॉट खरीदा। इसकी कीमत वर्तमान में एक करोड़ 20 लाख रुपए है। फार्च्यून स्मार्टसिटी में 206.53 स्क्वेयर मीटर का प्लॉट 2010 में खरीदा है। इसी कॉलोनी में 10 लाख रुपए मूल्य का एक अन्य प्लॉट है। इंदौर के बड़ियाकीमा में एक करोड़ मूल्य की कृषि भूमि पत्नी के साथ ज्वाइंट खाते में है।
अपर मुख्य सचिव एपी श्रीवास्तव ने बावड़िया कलां में 20 लाख की जमीन, इलाहाबाद (उप्र) में 50 लाख की औद्योगिक उपयोग की विरासत भूमि, भोपाल के आकृति गार्डन में 30 लाख का मकान, जिससे 1.20 लाख सालाना आमदनी, गाजीपुर उप्र में 10 लाख की विरासत की भूमि, जिससे दो हजार रुपए सालाना आमदनी होती है। अपर मुख्य सचिव दीपक खांडेकर भोपाल के लाम्बा ई-स्टेट में 10 लाख मूल्य का मकान। जिससे हर साल 30 हजार रुपए आमदनी, नोएडा में एक करोड़ मूल्य का प्लॉट और पत्नी के साथ ज्वाइंट खाते में 55 लाख मूल्य का मकान। जिससे हर साल 3 लाख 20 हजार की आमदनी।
अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का पंजाब के मोहाली में 90 लाख मूल्य का मकान है। मोहाली में 1 करोड़ 75 लाख मूल्य का एक अन्य मकान। जिससे हर साल 8.19 लाख की आमदनी। भोपाल के बिसनखेड़ी में 99 लाख रुपए मूल्य की कृषि भूमि। जिससे कोई आमदनी नहीं हो रही है।

अपर मुख्य सचिव कंचन जैन का रिवेरा टाउन में डेढ़ करोड़ का मकान और बावड़िया कलां में 1.70 करोड़ रुपए की जमीन है। वहीं प्रमुख सचिव जेएन कंसोटिया का बीजलपुर नालंदा में 30 लाख का मकान है। इससे हर साल 1.23 लाख की आमदनी। साधना गृह निर्माण समिति में 25 लाख का प्लॉट, जयपुर में 2014 में 2.37 लाख रुपए में 275 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा है। प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव का बागमुंगालिया एक्सटेंशन में 1999 में 4 लाख रुपए में चार हजार स्क्वेयर फिट का हाउसिंग प्लॉट खरीदा है। चूनाभट्टी पर 2010 में पत्नी के नाम से 25 लाख रुपए में 3800 स्क्वेयर फिट का प्लॉट खरीदा था। बावड़िया कलां में 25 डेसीमल भूमि बेटे के नाम से और सरवर गांव में बेटी के नाम से 1998 में 1.76 एकड़ कृषि खरीदी थी। प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल का बिसनखेड़ी में 35 लाख की कृषिभूमि, बावड़िया कलां में 65 लाख का प्लॉट और झारखंड के गिरिदिहि जिले में 1200 वर्गफिट का मकान बना है इसमें 6000 स्क्वेयर फिट की खुली जगह भी शामिल है। इसकी कीमत वर्तमान में 60 लाख रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today