-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इस चुनाव की जीत ठाकरे व राजमाता को समर्पित होगीः शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीत के सूत्र बताते और कहा कि हम संगठन के आधार पर ही चुनाव लड़ेंगे। वे स्वयं चुनाव प्रचार के लिए हर जिले में कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की और कहा कि वे मप्र को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर लाए हैं। शाह ने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। यह वहां होता है जहां सत्ता सुख भोगने के लिए हासिल की जाती है, भाजपा में यही नहीं होता।शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस को जमकर कोसा और हिंदु आतंकवाद पर घेरा। उन्होंने कहा कि हिंदु आतंकवाद के लिए राहुल गांधी को देश के हिंदुओं से माफी मांगना चाहिए। शाह ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा का चुनाव कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराज सिंधिया को समप्रित करना है। हमारे पास मोदी और शिवराज का आकर्षक नेतृत्व है। कमलनाथ और सिंधिया की सीट भी इस बार हमें छीनना है। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इन दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीतती है, उन दोनों क्षेत्रों की पूरी सीटें भाजपा जीतेगी यह काम हम चुनौती के रूप में स्वीकार करते हैं। कार्यकर्ताओं को कहा कि इस बार इतनी बड़ी जीत हासिल करनी है कि दुश्मनों के भी होंसले उड़ जाएं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, congress, politics




Leave a Reply