-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शाहजहां का लालकिला डालमिया समूह का हुआ
भारत की शान लालकिला अब भारत सरकार का नहीं रहा है बल्कि सरकार ने उसे पांच साल के लिए डालमिया समूह को सौंप दिया है। महज 25 करोड़ रुपए के लिए केंद्र सरकार ने निजा हाथों में दे दिया। स्वतंत्रता दिवस की परेड पर लालकिले की प्राचीर पर राष्ट्रपति द्वारा फहराये जाने वाले तिरंगे का आयोजन भी अब डालमिया समूह की देखरेख में ही होगा। सत्रहवीं सदी में शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया लाल किला डालमिया समूह को अगले पांच सालों तक की देखरेख और इसमें हर तरह के आयोजन का हक़ मिला है। सरकार ने सितंबर 2017 में “एडॉप्ट ए हेरीटेज” स्कीम ज़ारी की थी। इसके तहत देश की लगभग सौ ऐतिहासिक इमारतों और स्थलों को निजी हाथों में देने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी योजना के अंतर्गत डालमिया भारत ग्रुप ने इंडिगो एयरलाइंस और जीएमआर ग्रुप को पछाड़ कर लाल किला हासिल किया है। पांच साल के लिए हुए क़रार के एवज में ग्रुप 25 करोड़ रु सरकार को अदा करेगा। इसके एमओयू पर हस्ताक्षर भी हो गए हैं।
अब लालकिले के रखरखाव, सौंदर्यीकरण,प्रचार प्रसार का काम डालमिया समूह करेगा। वही पर्यटकों से भ्रमण का फीस भी लेगा और अपने नाम की ब्रांडिंग भी करेगा। आयोजनों में भी उसकी ब्रांडिंग के अधिकार सरकार ने दे दिए हैं।
लालकिला विश्व विरासत
लाल किला एक विश्व विरासत है। 2007 में यूनेस्को ने विश्व विरासत सूची में घोषित किया था। अभी लालकिले का रखरखाव एएसआई द्वारा किया जाता है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal khabar, bhopal khabar samachar, delhi khabar, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki




Leave a Reply