दोनों देशों ने सभी तरह के आतंकवाद के विरोध की पुष्टि की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी चीन की तीन दिन की यात्रा के बाद आज शाम नई दिल्‍ली लौट आए हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा अनोखा रहा क्‍योंकि इसका आयोजन अनौपचारिक माहौल में किया गया। इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के संबंधों में नई स्‍फूर्ति और आपसी समझ उत्‍पन्‍न करना था। पिछले दो दिनों में, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग ने एक-दूसरे के साथ सीधी वार्ताएं कीं। द्विपक्षीय तथा वैश्विक महत्‍व के अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान किसी समझौते पर हस्‍ताक्षर नहीं किए गए और कोई संयुक्‍त वक्‍तव्‍य भी जारी नहीं किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के बीच बैठक का महत्‍वपूर्ण परिणाम यह रहा कि उन्‍होंने दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी मामलों के प्रबंधन को और कारगर बनाने के लिए अपने-अपने देश की सेनाओं को आपसी संचार सुदृढ़ करने का नीतिगत निर्देश जारी किया। विदेश सचिव ने बताया कि दोनों नेता अपने-अपने देश की सेनाओं को निर्देश देंगे कि वे सीमाओं पर किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए आपसी भरोसा कायम करने के उपायों पर पूरी तत्‍परता से अमल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today