आंबेडकर जयंती के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद, ऐहतियातन कदम उठाए

अनुसूचित जाति-जनजाति एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के बदलाव संबंधी फैसले को लेकर दलितों के भारत बंद में भड़की हिंसा के बाद 127वीं आंबेडकर जयंती के मौके पर मप्र में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ग्वालियर क्षेत्र में तो इंटरनेट सेवाओं को आज शुक्रवार की रात से ही निलंबित कर दिया गया जो शनिवार की शाम तक चलेगा। वहीं ग्वालियर में प्रशासन ने फ्लेग मार्च भी किया है।
ग्वालियर जिला प्रशासन ने इंटरनेट बंद करने का निर्णय गृह विभाग के आदेश पर बीती रात्रि हुई उच्चस्तरीय की बैठक के बाद लिया है। इससे सोशल मीडिया पर होने वाले घटनाओं के भ्रामक प्रचार को रोका जा सकेगा। कमोबेश यही स्थिति भिंड-मुरैना में है जहां दस अप्रैल को दिए गए अतिरिक्त पुलिस को जिला पुलिस ने अभी लौटा नहीं है क्योंकि इन जिलों में दलितों का खासा प्रभाव है।
दूसरी तरफ कांग्रेस ने आंबेडकर जयंती से संविधान बचाओ अभियान चलाने का भी फैसला किया है जो आंबेडकर की जन्मस्थली महू से शुरू होगा। इसमें नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी रहेंगे। अांबेडकर जयंती के कारण पुलिस का अभी सारा ध्यान आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा पर है जिनके लिए दो-दो, चार-चार बंंदूकधारी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today