-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने आज दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते
ऑस्ट्रेलिया में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आठवां दिन आज भारत के लिए पदकों की सौगात ले कर आया। आज भारत ने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य के साथ कुल सात पदक जीते।
कुश्ती में सुशील कुमार ने पुरुषों के 74 किलो भार वर्ग में और राहुल अवारे ने 57 किलो भार में स्वर्ण पदक जीते। सुशील ने 74 किलो भार वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के पहलवान को बेहतर तकनीक के आधार पर 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
उधर राहुल अवारे ने 57 किलो भार वर्ग के फाइनल में कैनाडा के पहलवान को एकतरफा मुकाबले में 15 -7 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
बबीता कुमारी फोगाट ने महिलाओं के 53 किलो वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का मान बढाया।
जबकि महिलाओं के 76 किलो भार वर्ग के फ्री स्टाइल में किरण ने मॉरिशस की प्रतिद्वंदी को हराकर कांस्य पदक जीता।




Leave a Reply