नेशनल लोक अदालत 14 की जगह 22 अप्रैल को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के तत्वावधान में देशभर में 14 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली नेशनल लोक अदालत का आयोजन अब 14 की जगह 22 अप्रैल को किया जाएगा। 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस होने से मप्र स्टेट बार कौंसिल के सदस्य सचिव मो.मेहबूब अंसारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली को इस संबंध में पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताते हुए नेशनल लोक अदालत के आयोजन की तारीख को बदलने की मांग की थी। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं अधिवक्ता संगठनों ने भी नेशनल लोक अदालत के आयोजन की तारीख को बदलने की मांग की थी।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के सदस्य सचिव आलोक अग्रवाल ने पत्र जारी कर बताया है कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन अब 14 की जगह 22 अप्रैल को किया जाएगा। मप्र स्टेट बार कौंसिल के सदस्य सचिव मो.मेहबूब अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली से इस संबंध में सूचना प्राप्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today