-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी
भारत ने संचार उप-ग्रह जीसैट-6ए का सफल प्रक्षेपण किया है। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से आज शाम चार बजकर 56 मिनट पर जीएसएलवी-एमके2 रॉकेट से इसे अंतरिक्ष में भेजा गया।
उपग्रह को भूसमकालिक कक्षा से भूस्थिर कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह उपग्रह दस वर्ष तक काम करेगा। एक रिपोर्ट- यह सैटेलाइट एक हाई पावर एस-बैंड संचार उपग्रह है। इस सैटेलाइट में लगा 6 मीटर का कॉम्पैक्ट एंटीना धरती पर कहीं से भी सैटेलाइट कॉलिंग को आसान बना देगा। दो हजार किलो के इस उपग्रह को बनाने में करीब 270 करोड़ रूपये की लागत आई है। जीसैट-6ए खासतौर पर सेनाओं के बीच दूरस्थ स्थानों से होने वाली कॉलिंग को आसान बनाएगा. इसरो के अनुसार यह सैटेलाइट जनरल संचार सेवाओं के लिए किसी ट्रांसपॉन्डर क्षमता को नहीं बढ़ाएगा, बल्कि यह उपग्रह खास तौर पर रिमोट एरिया में मौजूद सेनाओं की टुकड़ियों के बीच बेहतर संचार प्रणाली विकसित करने में मददगार होगा। समाचार कक्ष से भूपेंद्र सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है।




Leave a Reply