-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मनी के राष्ट्रपति ने आपसी संबंध पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्तर स्टाइनमॉयर से मुलाकात की। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और प्रगाढ करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
श्री स्टाइनमॉयर का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। बाद में मीडिया से बातचीत में जर्मनी के राष्ट्रपति ने विविधता के मामले में भारत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है और दोनों देश एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के समान आर्थिक हित हैं और आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की अपार संभावनाएं हैं। इससे पहले उप-राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जर्मनी के राष्ट्रपति से मुलाकात की। वे 22 मार्च से भारत की पांच दिन की यात्रा पर हैं। वे कल चैन्नई जाएंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा और विश्व में छठा व्यापारिक सहयोगी है। बाद में श्री मोदी ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमॉयर को सुन्दर नर्सरी ले जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री मोदी ने कहा कि दोनों ने ही वि भिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। श्री स्टाइनमॉयर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।




Leave a Reply