-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
39 भारतीयों इस्लामिक स्टेट द्वारा मारे गए
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि सरकार, इराक के मोसुल में मारे गये 39 भारतीय श्रमिकों के शव भारत लाने की व्यवस्था कर रही है। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि शवों को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने का इराक स्थित भारतीय दूतावास को निर्देश दिया है। एक प्रश्न के उत्तर में विदेश मंत्री ने कहा कि शवों की पहचान उनके डी एन ए के मिलान से की गई है। भारतीय श्रमिकों का पता लगाने के लिए सरकार के उपायों का विवरण देते हुए श्रीमती स्वराज ने कहा कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली वैसे ही सबसे पहले इसकी जानकारी संसद को दी गई। श्रीमती स्वराज ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों के परिवारों को कभी अंधेरे में नहीं रखा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मृत्यु की तारीख से अवगत नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि मारे गए श्रमिकों में से 27 पंजाब, चार हिमाचल प्रदेश, छह बिहार और दो पश्चिम बंगाल के हैं। हरजीत मसीह को परेशान किए जाने के दावे पर श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि हरजीत का दावा पूरी तरह गलत है। उसे संरक्षणात्मक हिरासत में रखा गया था।




Leave a Reply