-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस के एआईसीसी 112 प्रतिनिधियों की सूची जारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लिए मप्र कांग्रेस के 112 नेताओं को एआईसीसी प्रतिनिधि बनाया है। इनमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी छह सदस्यों के साथ 23 विधायकों को शामिल किया गया है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों को जगह दिलाने का भरपूर प्रयास किया और पीसीसी चीफ अरुण यादव सहित पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद कमलनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के समर्थकों को इसमें लेने की कोशिश की गई है। इसी कारण पहली बार एआईसीसी प्रतिनिधियों की सूची में सहयोजन वाले प्रतिनिधियों को लिया गया है जिससे 89 प्रतिनिधियों के स्थान पर 112 की दो सूचियां जारी हुईं।
कांग्रेस एआईसीसी प्रतिनिधियों की सूची में भोपाल से सुरेश पचौरी, अजीज कुरैशी, आरिफ अकील, मनोज शुक्ला, विभा पटेल, राजीव सिंह, मांडवी चौहान, आभा सिंह, साजिद अली एडवोकेट, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर तथा रामगोपाल सिंह लोधी के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं इंदौर से सज्जन वर्मा, महेश जोशी, शोभा ओझा, जीतू पटवारी, चन्द्रप्रभाष शेखर, प्रेमचंद गुड्डू, तुलसी सिलावट, सत्यनारायण पटेल, केके मिश्रा, योगेश यादव, अर्चना जायसवाल, फोजिया शेख़ अलीम और विपिन वानखेड़े के नाम प्रमुख हैं।




Leave a Reply