-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नीति आयोग महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म का शुभारंभ करेगा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नीति आयोग कल 08 मार्च, 2018 को महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूईपी) का शुभारंभ करेगा। नीति आयोग, नीति निर्माण और परामर्श प्रदान करने के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी संस्था है। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार, सीईओ अमिताभ कांत, भारत में यूएन के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री यूरी अफनासियेव, कैलाश खेर तथा उद्योग जगत और डब्ल्यूईपी की सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूईपी), उद्यमिता का एक ऐसा इको सिस्टम प्रदान करेगा, जहां महिलाओं को लिंग आधारित भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्लेटफॉर्म महिला उद्यमियों की संख्या में वृद्धि करना चाहता है जिससे नए भारत का निर्माण हो सके। डब्ल्यूईपी महिलाओं को अवसर प्रदान करेगा, जिसके तहत वे अपनी उद्यमिता आधारित इच्छाओं को पूरा कर सकेंगी, नवोन्मेष से जुड़ी गतिविधियों को पूरा कर पाएंगी तथा अपने व्यापार के लिए सतत पोषणीय और लम्बी अवधि की रणनीतियों को तैयार कर सकेंगी।




Leave a Reply