-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
फिनटेक संबंधी मुद्दों पर एक संचालन समिति का गठन
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री श्री अरुण जेटली द्वारा अपने बजट भाषण 2018-19 (पैराग्राफ 75) में की गई घोषणा को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) में सचिव की अध्यक्षता में एक संचालन समिति का गठन किया गया है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य भारत में फिनटेक क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार करना है, ताकि फिनटेक संबंधी नियम-कायदों को और ज्यादा लचीला बनाया जा सके तथा एक ऐसे क्षेत्र में और ज्यादा उद्यमियता सृजित की जा सके, जिसमें भारत को अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले विशिष्ट बढ़त हासिल है। संचालन समिति इस बात पर भी फोकस करेगी कि एमएसएमई का वित्तीय समावेश बढ़ाने के लिए किस तरह से फिनटेक का उपयोग किया जा सकता है।




Leave a Reply