-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
नई दिल्ली में विश्व सतत विकास सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत विकास में विश्वास रखता है लेकिन वह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। नई दिल्ली में आज विश्व सतत् विकास सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने निष्पक्षता, समानता और जलवायु न्याय सुनिश्चित करते हुए सतत् विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत कोपेनहेगन संकल्प को पूरा करने और विषैली गैसों के उत्सर्जन में कमी करने के प्रयास कर रहा है। श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान दिल्ली की गलियों से निकलकर देश के कोने-कोने तक पहुंच गया है। उन्होने कहा कि व्यापक नमामि गंगे परियोजना शुरू की जा चुकी है। श्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा सबके लिए सुशासन का पक्षधर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए बहुत कुछ किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण के बढ़ने के साथपरिवहन के क्षेत्र में विकास भी जरूरी है, इसलिए शहरों में मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार देश के हर घर में बिजली और हर खेत में पानी पहुंचाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में सौर ऊर्जा का पांचवां सबसे बड़ा उत्पादक देश है।पर्यावरण और वन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत पृथ्वी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Leave a Reply