वीडियो वायरल होने पर भाजपा पार्षद कामता प्रसाद को नोटिस

भोपाल के भाजपा पार्षद कामता प्रसाद पाटीदार की पिछले दिनों एक वीडियो क्लीपिंग वायरल हुई थी जिसमें वे भाजपा सरकार और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लेकर विरोधी स्वर में बातें कर रहे थे। वीडियो में उनकी भाषा भी अभद्र थी। इस वीडियो के वायरल होने पर पार्टी ने उनके कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। लिखित में स्पष्टीकरण नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today