रोजगार मंत्री के बंगले पर तालाबंदी करने निकले आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन के तहत रविवार को रोजगार मंत्री राजेंद्र शुक्ल के बंगले का घेराव करने छह नंबर बस स्टाप से निकले थे। रैली के रूप में कार्यकर्ता पांच नंबर बस स्टाप पर पहुंचे और वहां उन्होने शिक्षित बेरोजगारों के बायोडाटा की होली जलाई। इसके बाद सभी लोग दौड़ लगाते हुए रोजगार मंत्री के बंगले की तरफ बढ़े मगर पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया।पुलिस की संख्या कम होने से आप कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने मौके पर ही लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। इस बीच बारिश भी होने लगी तो बारिश व ओलों के गिरने से चंद कार्यकर्ताओं को छोड़कर शेष छत के नीचे बारिश से बचने के लिए भाग गए। बारिश में प्रदर्शनकारी भीगकर सड़क पर ड़टे रहे। अंत में सभी ने गिरफ्तारी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today