-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
किसानों की छाती छलनी करने वाली सरकार: सिंधिया

कांग्रेस सांसद ज्योतिराजे सिंधिया ने कहा है कि किसानों की छाती छलनी करने वाली सरकार किसानों के नाम पर विदेश यात्रा कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, इसका जवाब आने वाले समय में मध्य प्रदेश के किसान देंगे। साथ ही कोलारस-मुंगावली में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को पेश किए। यह बात उन्होंने आज गुना हवाई पट्टी पर अखबार नवीस उनसे बातचीत करते हुए कही। सिंधिया के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, कांग्रेस महासचिव दीपक बावरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद कांतिलाल भूरिया विशेष रुप से उपस्थित थे।
कांग्रेस सांसद सिंधिया ने कहा कि कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने जिस तरह से वहां आकर विकास प्रगति की दुआएं दी है वह अपने आप में आश्चर्य का विषय है। कारण 14 वर्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों को कोलारस मुंगावली याद नहीं आई। सिंधिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री के प्रलोभन और घोषणाओं से प्रभावित होने वाली नहीं है। हमारी संस्कृति में अतिथियों का स्वागत करना और उनकी विदाई करना एक प्रक्रिया है और समय आने पर विदाई भी होगी।
कासगंज मैं राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बिगड़ी कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल पर सिंधिया ने कहा कि इस विषय पर लोकसभा में अपनी बात कहेंगे। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है जिसके कारण महिलाओं में असुरक्षा का वातावरण है मध्य प्रदेश की सरकार विकास प्रगति के नाम पर झूठ के पुलिंदे दिखाती रही है। विकास प्रगति के नाम पर कोलारस मुंगावली में सरकार एक खरंजा भी नहीं बनवा सकती है सरकार के वादे खोखले साबित हुए हैं।
नाम निर्देशन पत्र पेश
कोलारस-मुंगावली में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को पेश किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद थे।
Leave a Reply