-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के स्कूली बच्चों ने गृहमंत्री से भेंट की
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के स्कूली बच्चों के एक दल ने आज यहां गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेंट की। गृह मंत्रालय के अधीन सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने छत्तीसगढ़ के इन स्कूली बच्चों के लिये यह आयोजन किया था। इन बच्चों ने तीरंदाजी, हॉकी, जूडो आदि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं और इन बच्चों को आईटीबीपी ने प्रशिक्षित किया है। यह पर्यटन-यात्रा 29 जनवरी, 2018 को शुरू हुई है और 2 फरवरी, 2018 को समाप्त होगी। दल के सदस्यों ने गृह मंत्री महोदय के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। श्री राजनाथ सिंह ने दल के सदस्यों के साथ बातचीत की और उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर आईटीबीपी के महानिदेशक श्री आर. के पचनंदा भी उपस्थित थे। इस 21 सदस्यीय दल में कोंडागांव (छत्तीसगढ़) के 20 छात्र और एक अध्यापक शामिल हैं, जिन्होंने नई दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा किया। सीमावर्ती गांवों/ दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूली बच्चों के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान आईटीबीपी द्वारा आयोजित यह सातवां पर्यटन कार्यक्रम है।




Leave a Reply