-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
खेलो इंडिया को सफल बनाने की शपथ
नई दिल्ली, 30 जनवरी । केंद्र सरकार के खेलो इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए अब तक 10 लाख से अधिक लोग शपथ ले चुके हैं।केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बीते दिनों खेलो इंडिया शपथ को लांच किया था। इसके अलावा खेलो इंडिया एंथम अपने लांच के दो दिनों के भीतर 20 करोड़ लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है अब तक 11 लाख लोग खेलो इंडिया शपथ ले चुके हैं। खेलो इंडिया शपथ को इन खेलों को सफल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। खेलो इंडिया के माध्यम से भारत सरकार कम उम्र में ही प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर भारत के चैम्पियन के तौर पर तैयार करना चाहती है। खेलो इंडिया शपथ जैसे और जितना हो सके, लोगों को देश की खेल भावना को बनाए रखने और उसे बढ़ाने का संदेश देता है। यह उस क्रांतिकारी अभियान के प्रति भारत का शपथ है, जिसके तहत जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें वैश्विक स्तर पर चमकने के लिए तैयार किया जाएगा। खेलो इंडिया अभियान के तहत पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी के पांच आयोजन स्थलों पर होगा। इसके तहत 16 खेलों में 3200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और 199 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। खेलो इंडिया को सफल बनाने के लिए अगर आप भी शपथ लेना चाहते हैं तो आपको खेलोइंडिया डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन करना होगा या फिर 902-900-1431पर मिस्ड कॉल देकर भी आप यह शपथ ले सकते हैं।




Leave a Reply