कार्य पर उपस्थित न होने वाले चिकित्सकों की अन्तिम सुनवाई 15 जनवरी को

लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2015 में चयनित ऐसे चिकित्सकों से अपर संचालक (प्रशासन), संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ के समक्ष 15 जनवरी 2018 को प्रात: 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है जिन्होंने नियत तिथि तक अपनी उपस्थिति नहीं दी है। संचालनालय द्वारा इन चिकित्सकों को दिए गए पदस्थापना आदेश में 31 दिसम्बर 2017 तक अपना कार्यभार ग्रहण करना था।जिन चिकित्सकों ने नियत तिथि तक अपनी उपस्थिति नहीं दी है, उनको विभाग ने सुनवाई का अन्तिम अवसर दिया है। ये चिकित्सक उनकी पद स्थापना में आने वाली कठिनाइयों के बारे में अपर संचालक प्रशासन को बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today