-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सीएनजी फिटनेस घोटाले की जांच के लिए आयोग बनाने का फैसला
आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में करोड़ो रूपए के सीएनजी फिटनेस घोटाले की जांच के लिए आयोग बनाने का फैसला किया है। इस घोटाले में शीला दीक्षित सरकार के कई अधिकारी जांच के दायरे में हैं। उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एस एन अग्रवाल जांच आयोग के अध्यक्ष होंगे। दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि आयोग इस मामले में दोषी अधिकारियों को सजा की मंजूरी न देने और घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई में कोताही बरतने सहित अब तक हुई पूरी कार्रवाई की समीक्षा करेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
सीएनजी फिटनेस घोटाला 2012 में सामने आया था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सीएनजी गाड़ियों को प्रमाणपत्र देने का अनुबंध ईएसपी यूएसए की जगह ईएसपी इंडिया को देने से दिल्ली सरकार को एक अरब रुपए का नुकसान होने का मामला उजागर किया था। उधर, दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रमुख सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली सरकार को जांच आयोग का गठन करने के बजाय अपराध रोधी शाखा को घोटाले में शामिल लोगों को सजा देने की मंजूरी देनी चाहिए थी।




Leave a Reply