मरम्मत वाली रेल लाइन दोबारा धंसी, खंभे तिरछे हुए

कामायनी-जनता एक्सप्रेस के हादसे के छह दिन बाद चालू हुआ रेलवे ट्रेक फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर सुबह करीब सात बजे एक मालगाड़ी को ि नकाला गया लेकिन जहां ट्रेक की मरम्मत हुई वहां फिर से पटरी धंस गईं। इससे रेल यातायात को फिर बंद कर दिया गया। वहीं औरंगाबाद से मुख्य सुरक्षा आयुक्त डीके सिंह आज हरदा पहुंच गए और उन्होंने क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रेक व बांध का निरीक्षण किया।

बिरंगी और खिरकिया के बीच दोबारा रेलवे ट्रेक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कई ट्रेनों को वापस इटारसी तथा हरदा लाया। झेलम एक्सप्रेस को भोपाल से ही धीमी रफ्तार से हरदा ले जाया गया था लेकिन इस बीच मालगाड़ी के कारण ट्रेक फिर धंस जाने से उसे लौटाया गया। इसी तरह हावड़ा मेल भी वापस भेजा गया। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को लौटना पड़ा।

रेलवे लाइन के दोबारा धंस जाने के बाद भोपाल रेल मंडल प्रबंधक आलोक कुमार सहित मंडल के कई अधिकारियों की टीम ने फिर से वहां डेरा जमा लिया है। मरम्मत के काम में जो खामियां रह गईं हैं उनको देखा जा र हा है। जिस स्थान पर रेलवे लाइन की मरम्मत की गई थी वहां न केवल पटरी धंस गई बल्कि खंभे भी तिरछे हो गए। अब रेल अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today