-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सरकार ने अगले वर्ष तक हर दिन 40 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखा है
सरकार ने अगले वर्ष तक हर दिन 40 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखा है। आज नई दिल्ली में भारत-आसियान संपर्क शिखर सम्मेलन में श्री गडकरी ने कहा कि भारत ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में अच्छी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हाल ही में भारत माला परियोजना के तहत अगले पांच वर्षों के लिए 34 हजार किलोमीटर सड़क बनाने की योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि नदियों और बंदरगाहों के रास्ते व्यापार को बढ़ावा देना तथा आसियान क्षेत्र के साथ-साथ भारत में निवेश करना बहुत ही अहम है।
हमारी सरकार ने एक सौ ग्यारह नदियों को जलमार्ग में बदलने का निर्णय लिया है। ये हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हमने इस परियोजना को गंगा नदी में पहले ही शुरू कर दिया है। ये परियोजना वाराणसी से हल्दिया तक एक हजार 680 किलो मीटर तक की दूरी तय करेगी। भारत और आसियान द्वीपों के बीच समुद्र के रास्ते संपर्क बढ़ाना एक महत्वपूर्ण मामला है।




Leave a Reply