श्रीलंका सरकार ने हम्बनटोटा बंदरगाह संचालन का कार्य चीन की दो कंपनियों को सौंपा

श्रीलंका सरकार ने आज हम्बनटोटा बंदरगाह के संचालन का कार्य ऐसी दो कंपनियों को सौंप दिया है, जिनमें चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। श्रीलंका की संसद में आज हुए एक समारोह में सरकार ने 29 करोड 40 लाख डॉलर की राशि प्रारंभिक तौर पर प्राप्त की। यह राशि एक अरब 12 करोड डॉलर की तीस प्रतिशत है। इसके साथ ही हम्बनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट ग्रुप और हम्बनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट सर्विसेज ने देश के दक्षिण में बंदरगाह के कार्य शुरू कर दिए हैं। हिंद महासागर में यह स्थान सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today