श्रेष्ठ कृतियों के रचनाकारों का अलंकरण समारोह 12 को

श्रेष्ठ कृतियों के रचनाकारों का अलंकरण समारोह 12 दिसम्बर को शाम 5 बजे मानस भवन श्यामला हिल्स भोपाल में होगा। हरियाणा राज्य के राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 
साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अलंकरण समारोह में वर्ष 2015 एवं 2016 के अलंकृत रचनाकारों को अखिल भारतीय पुरस्कार एवं प्रादेशिक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

2015 के अलंकृत रचनाकार: अखिल भारतीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले रचनाकार डॉ. लहरी सिंह (सीधी) को पं. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार (निबंध), सुश्री सुषमा मुनीन्द्र (सतना) गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार (कहानी) डॉ. हरि जोशी (भोपाल) वीरसिंह देव पुरस्कार (उपन्यास), डॉ. साधना बलवटे (भोपाल) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार (आलोचना) एवं डॉ. विद्या विन्दु सिंह (लखनऊ) पं. भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार (कविता) से सम्मानित किया जाएगा।
प्रादेशिक पुरस्कार: श्री मलय जैन (भोपाल) को पं. बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' पुरस्कार (उपन्यास), श्री चन्द्रभान राही (भोपाल) सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार (कहानी), डॉ. वीणा सिन्हा (भोपाल) श्रीकृष्ण सरल
पुरस्कार (कविता), डॉ.कृष्ण गोपाल मिश्र (होशंगाबाद) आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी पुरस्कार (आलोचना), श्री शांतिलाल जैन (भोपाल) राजेन्द्र अनुराग पुरस्कार (व्यंग्य, ललित निबंधन, डायरी, संस्मरण आदि), सुश्री मधु
शुक्ला (भोपाल) दुष्यन्त कुमार पुरस्कार (प्रदेश के लेखक की पहली कृति) एवं श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव (गाडरवारा) को जहूर बख्श पुरस्कार (बाल साहित्य) से सम्मानित किया जाएगा।
2016 के अलंकृत रचनाकार: अखिल भारतीय पुरस्कार से रचनाकार डॉ. सुरेश मिश्र (भोपाल) को पं. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार (निबंध), डॉ. अमिता दुबे (लखनऊ) गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार (कहानी), श्री गुणसागर सत्यार्थी
(टीकमगढ़) वीरसिंह देव पुरस्कार (उपन्यास), श्री भगवंतराव दुबे (जयपुर) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार (आलोचना) एवं श्रीमती अनीता सक्सेना (भोपाल) को पं. भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार (कविता) से सम्मानित
किया जाएगा। वर्ष 2016 के प्रादेशिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले रचनाकार हैं:- श्री जगदीश जोशीला (खरगौन) को पं. बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' पुरस्कार (उपन्यास), डॉ. अनीता सिंह चौहान, भोपाल सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार (कहानी), श्री संत कुमार मालवीय 'संत' (भोपाल) श्रीकृष्ण सरल पुरस्कार (कविता), डॉ. बहादुर सिंह
परमार (छतरपुर) आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी पुरस्कार (आलोचना), डॉ. पुरुषोत्तम चक्रवर्ती (भोपाल) हरिकृष्ण प्रेमी पुरस्कार (नाटक), श्री विजयमोहन तिवारी (भोपाल) राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार (व्यंग्य, ललित निबंध,
डायरी, संस्मरण आदि), श्रीमती शीला मिश्रा (भोपाल) दुष्यन्त कुमार पुरस्कार (प्रदेश के लेखक की पहली कृति), श्री देवेन्द्र सिह  (भिण्ड) ईसुरी पुरस्कार (लोक भाषा विषयक) एवं डॉ. कैलाश गुप्ता (मुरैना) को जहूर बख्श पुरस्कार (बाल साहित्य) से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today