अमरीका, संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी और आव्रजक सुविधा संधि से हटा

अमरीका, संयुक्‍त राष्‍ट्र की उस संधि से अलग हो गया है, जिसमें शरणार्थियों और आव्रजकों को सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का प्रावधान है। एक बयान में संयुक्‍त राष्‍ट्र में अमरीकी मिशन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव को सूचित किया है कि उनका देश आव्रजन संबंधी वैश्विक संधि से अपने आपको अलग कर रहा है। बयान में कहा गया है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र की न्‍यूयॉर्क घोषणा में ऐसे कई प्रावधान हैं, जो ट्रंप प्रशासन की आव्रजन संबंधी नीतियों से मेल नहीं खाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today