-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जल सम्मेलन में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए टॉस्क फोर्स की मांग
मध्यप्रदेश के खजुराहो में राष्ट्रीय जल सम्मेलन में ज संरचनाओं की स्थिति पर चिंता जताई गई। साथ ही समापन मौके पर प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से मांग की गई कि वह जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय टॉस्क फोर्स को बनाए।जल, जन, जोड़ो अभियान के दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न् समूहों में जल संकट को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता अन्न्ा हजारे और जलपुरुष राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया। जल, जन जोड़ो अभियान के संयोजक संजय ने पारित प्रस्ताव का जिक्र करते हुए बताया कि जल संरक्षकों को मानना है कि बुंदेलखंड के चंदेल कालीन और उसके बाद निर्मित हुई जल संरचनाओं का तालाब,चेकडेम की सूची बनाई जाए, साथ ही इसका तकनीकी स्तर पर परीक्षण सरकार द्वारा किया जाएगा।
जल, जन जोड़ो अभियान के इस प्रोग्राम में अन्न्ा हजारे ने कहा कि समस्याओं के प्रति एकजुट होकर लड़ना होगा। सरकार कोई भी हो वह समूह व ताकत से डरतीहै। जब तक उसे इस बात का अहसास नहीं हो जाता कि उसका कोई नुकसान हो सकताहै, तब तक वह जनता की बात नहीं सुनती है। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि अन्न्ा 23 मार्च से लोकपाल कानून को सशक्त बनाने और किसानों की समस्याओं को लेक आंदोलन करने वाले हैं। इसमें उनका हर वर्ग साथ देगा। उन्होंने एक नारा दिया कि हम संघर्ष करेंगे अन्न्ा तुम साथ दो।




Leave a Reply