श्री नितिन गडकरी ने लंदन में ब्रिटेन की परिवहन सचिव से मुलाकात की

भारत और ब्रिटेन के बीच शहरी परिवहन क्षेत्र में नीति नियोजन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और संस्थागत संगठन में सहयोग के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होंगे। केन्‍द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कल लंदन में ब्रिटेन के परिवहन सचिव श्री क्रिस ग्रेयलिंग से मुलाकात की और दोनों ही पक्षों ने समझौता पत्र के मसौदे पर चर्चा की।समझौता पत्र के मसौदे में परिवहन क्षेत्र में दोनों देशों के बीच विशेषज्ञता का आदान-प्रदान एवं तकनीक के जरिए परिवहन सुगमता को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग शामिल है। ऐसे नीतिगत सुधारों की भी आशा व्यक्त की गई है जिससे परिवहन क्षेत्र में बेहतर ग्राहक सेवाओं, आंकड़ों का विश्लेषण और सूचना प्रोद्योगिकी प्रणाली के जरिए बदलाव आए। इस समझौते से देश में डिजिटल लेनदेन और अधिक क्षमता वाले डीजल और इलैक्ट्रिक वाहनों के चलन को बढ़ावा मिलेगा।श्री नितिन गडकरी के इस वर्ष मई में लंदन दौरे के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर के बारे में निर्णय हुआ है। इस दौरे पर उन्होंने लंदन परिवहन और भारतीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बीच द्विपक्षीय सहयोग के प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जिनमें शहरी क्षेत्रों में परिवहन से जुड़े समाधानों और अन्य गतिविधियों को शामिल किया गया है।लंदन दौरे के दौरान श्री गडकरी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के एक सत्र को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today