-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राष्ट्रपति श्री कोविंद का प्रथम प्रदेश आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मध्यप्रदेश के प्रथम प्रवास पर भोपाल पहुँचे। राज्यपाल श्री ओमप्रकाश कोहली एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमानतल पर राष्ट्रपति की अगवानी की तथा उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने राष्ट्रपति कोविंद की धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सीतासरन शर्मा, जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दीपक जोशी और सांसद आलोक संजर तथा महापौर आलोक शर्मा ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक आर.के. शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक एस.के. सिंह, कलेक्टर सुदाम खाडे़ और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।




Leave a Reply