चौहान अमेरिका के लिये रवाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी अमेरिका पहुंचेंगे। श्री चौहान को पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम द्वारा आमंत्रित किया गया है। वे इस फोरम के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे। उन्हें यू.एस. इंडिया बिजनेस स्ट्रैटेजिक फोरम द्वारा भी आमंत्रित किया गया है। वे आज देर रात्रि में दिल्ली से यू.एस. के लिये रवाना होंगे तथा 28 अक्टूबर को स्वदेश वापस आएंगे।

भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया एण्ड इंडिया डायसपोरा स्ट्डीज यूएस द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर किया जा रहा है। इसके शुभारंभ सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में श्री चौहान को आमंत्रित किया गया है। इस फोरम में भारत के मूर्धन्य विद्वान और अमेरिका के भारतीय मूल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें नीति निर्माता, विचारक, अकादमिक विशेषज्ञ और उद्योगपति भी भाग लेंगे। इस फोरम में राजनैतिक अस्थिरता, आतंकवाद, आर्थिक समानता, बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 22 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी म्यूजियम एवं वार मेमोरियल का भ्रमण करेंगे। वे 23 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम के कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही यूएस हाउस ऑफ रीप्रजेंटेटिव के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री 24 अक्टूबर को यू.एस. इंडिया बिजनेस स्ट्रैटेजिक फोरम के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

श्री चौहान अमेरिका प्रवास के दौरान वहाँ लोगों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं तथा शासन की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री 25 अक्टूबर को कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के इन्क्यूवेशन सेंटर का भ्रमण करेंगे तथा 26 अक्टूबर को न्यूयार्क में फ्रेण्ड्स ऑफ एमपी को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 28 अक्टूबर को स्वदेश आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today