-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सूखे के संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री अपनी अमेरिका यात्रा और पर्यटन उत्सव स्थगित करें
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश के एक तिहाई जिलों में गंभीर सूखे के संकट को ध्यान में रखते हुए अमेरिका यात्रा और पर्यटन उत्सव स्थगित करने को कहा है। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश के एक तिहाई जिलों में गंभीर सूखे के संकट को ध्यान में रखते हुए अमेरिका यात्रा और पर्यटन उत्सव स्थगित करने को कहा हैनेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि अमेरिका यात्रा के दौरान ऐसा कोई महत्वपूर्ण अवसर नहीं है, जिसके चूक जाने पर प्रदेश का अहित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह पर्यटन उत्सव को मनाने के आगे भी अवसर रहेंगे। प्रदेश के लाखों किसान सूखे के संकट से जूझ रहे हैं। इस संघर्ष से हार गए किसान आत्महत्या के लिए प्रेरित हो रहे हैं। यह वह समय है जब प्रदेश सरकार उन्हें राहत दे और उनकी पीड़ा को हरने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना किसानों के साथ सिर्फ छलावा है। उन्हें ऐसी मदद दी जाए, जिससे वे संकट की इस घड़ी का सामना कर सकें।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि किसानपुत्र और किसान हितैषी सरकार की यह परीक्षा की घड़ी है और इस समय विदेश यात्रा और पर्यटन उत्सव का जश्न कतई समयानुकूल नहीं है।




Leave a Reply