-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राजनाथ सिंह ने कहा आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे
भोपाल। पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नीमच में सीआरपीएफ के कार्यक्रम में उनकी हौंसला अफजायी के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। वे स्थिति पर लगातार नजर रखें और मोबाइल से संपर्क में हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी उन्होंने बात की है और निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने आतंकी हमले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय गृह सचिव और एनएसजी के अधिकारियों से चर्चा की थी। इसके बाद ही वे नीमच में सीआरपीएफ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यहां से भी वे स्थिति पर नजर रखने के लिए सतत संपर्क में रहे। श्री सिंह के भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हेंगर पर उनका स्वागत किया। सिंह यहाँ से नीमच के लिये रवाना हुए। केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, महापौर श्री आलोक शर्मा, श्री अरविंद मेनन और विधायक श्री विश्वास सारंग ने भी किया। स्वागत करने वालों में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।




Leave a Reply