-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ढाका में राष्ट्र्कुल संसदीय सम्मेलन में
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाले 63वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संसद भवन में कल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह ने भाग लिया।बैठक में ढाका में आयोजित होने वाले राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में पर्यावरण, सतत् विकास लक्ष्यों तथा संसदीय प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ बनाने में विधायी निकायों की भूमिका आदि के संबंध में विचार विमर्श किया गया । इसी परिप्रेक्ष्य में विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के अधिकारियों द्वारा राज्यों की विधान सभाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के समक्ष चर्चा के मुद्दों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। यह अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन 2 से 8 नवम्बर, 2017
तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया जायेगा।
इस राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में मध्यप्रदेश से विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह भागीदारी करेंगे। डॉ. शर्मा राष्ट्रकुल संसदीय संघ की कार्यकारी समिति के भी सदस्य हैं।




Leave a Reply