एक समय में एक ही जगह कर पाएंगे सोनोग्राफी

राज्य सरकार ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत नया प्रावधान जारी कर दिया है। सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर एक ही समय में दो जगह नहीं जा सकेंगे। इसके तहत डॉक्टर जिस भी अस्पताल या डायग्नोस्टिक सेंटर में जाएंगे वहां सोनोग्राफी रिपोर्ट पर उनके साइन के साथ तारीख और समय भी लिखना होगा। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि कहीं एक ही समय में दो या तीन सेंटर्स की रिपोर्ट पर साइन तो नहीं किए जा रहे।
शासन का यह भी आदेश है कि सोनोग्राफी सेंटरों पर डॉक्टर के आने का समय भी बोर्ड पर चस्पा करना होगा, ताकि यह बात सुनिश्चित हो कि रजिस्टर्ड डॉक्टर ने ही सोनोग्राफी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today