व्‍यापार निवेश कम हो जाने के बावजूद भारत का प्रदर्शन अच्‍छा है

एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्‍त वर्ष में भारत की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने और अगले वित्‍त वर्ष में भी कम रहने का अनुमान लगाया है। अपनी रिपोर्ट एशियन डवलपमेंट आउटलुक 2017 में बैंक ने कहा है कि भारत में वित्‍त वर्ष 2017-18 में सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहेगी जबकि अप्रैल में इसके सात दशमलव चार प्रतिशत होने का अनुमान था। वित्‍त वर्ष 2018-19 में भी यह वृद्धि दर सात दशमलव चार प्रतिशत ही रहेगी जबकि पहले के अनुमान के अनुसार यह सात दशमलव छह प्रतिशत होनी थी।

एशियाई विकास बैंक ने कहा कि विमुद्रीकरण और नई वस्‍तु तथा सेवा कर प्रणाली लागू होने के कारण उपभोक्‍ता व्‍यय और व्‍यापार निवेश कम हो जाने के बावजूद भारत का प्रदर्शन अच्‍छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today