बीएचयू में फिर आगजनी , पथराव ,लाठीचार्ज, भोपाल में NSUI का धरना

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज NSUI भोपाल के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने 10 नंबर मार्किट में स्थापित देवी पंडाल के सामने मुँह पर काली पट्टी बांध कर धरना दिया. माता की प्रतिमा को अपना ज्ञापन अर्पण कर मोदीजी और योगीजी को सदबुद्धि देने की प्राथना की.  नवरात्री में जब पूरा देश कन्याओ को देवी का तरह मानता और पुजता है.
ऐसे पावन समय पर उप्र की योगी सरकार द्वारा BHU की छात्राओ पर लाठीचार्ज किया जिनकी गलती सिर्फ इतनी थी की वे अपने हॉस्टल के सामने मनचलों द्वारा की जा रही अनैतिक कृत्यों और छेड़छाड़ से परेशान हो कर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठी थी जिससे नाराज हो कर विवि प्रबंधन द्वारा पुलिस को बुलवा कर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज चार्ज किया और बलपूर्वक छात्राओ के विरोध प्रदर्शन का दमन किया जिसमे अनेको छात्राओ के घायल होने की सूचना मिली,आज BHU की घटना ने अंग्रेज शासको की दमनकारी नीतियों की पुनर्वर्ती का आभास करवा दिया, NSUI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीे को सुझाव देना चाहती है की आप अपने मन की बात कारिक्रम में जो ‘सेल्फी विथ डॉटर’ मुहीम का बखान कर रहे थे उसमे सुधर करके आपको ‘सेफ्टी फ़ॉर डॉटर’ नामक मुहीम शुरू करनी चाइये क्यों की आपकी वर्तमान “नपुनसंक” “तानाशाह” और “असंवेदनशील” सरकारो में तो बेटियां बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी,जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश महासचिव आकाश चौहान, विवेक तिवारी, राहुल मंडलोई, साद, विनय, शैलेन्द्र लोधी, गुलाम,अरशद सिद्धांत, अलबर्ट, सत्यम, प्रसून, अभिषेक, नावेद, सौरभ, हुज़ैफ़, नीरज,प्रिंस,सत्यजीत,सऊद,सुहृद तिवारी,शैलेन्द्र सिंह लोधी,अक्षय तोमर,वि नीत कुमार,वरुण कुलकर्णी,शुभांक शुक्ला,उत्कर्ष श्रीवास्तव,जतिन सिसोदिया,रोहन सिंह,उमर मसूद, आधी कार्यकर्त्ता उपस्तिथ थे साथी बड़ी संख्या में छात्रायें भी उपस्तित रही।

0000

बीएचयू में फिर आगजनी , पथराव ,लाठीचार्ज….
——;————-;;;;——————;;—————
बीएचयू हिंसा : बीती रात की हिंसक घटनाओं. के बाद परिसर शांति बहाली की ओर बढ ही रहा था कि अचानक परिसर का माहौल एकाएक गर्म हो गया ,दोपहर 12 बजे ब्रोचा छात्रावास के सामने से गुजर रहे ट्रेक्टर में आग लगा दी गई वहीं एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर शांति मार्ग निकाल रही छात्राओं पर प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया । लाठीचार्ज में आधा दर्जन छात्राओं के घायल होने की सूचना है । इसके बाद त्रिवेणी छात्रावास के पास आन्दोलनकारियों ने जमकर पथराव किया । मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने लाठी पटककर आन्दोलनकारियों को तितर – बितर कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today