-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चुनाव को लेकर आप की तैयारी तेज, घोषित की गई 47 सदस्यीय नवीन प्रदेश कार्यकारणी
आगामी 2018 के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की नवीन प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की जा रही है. 1 सितम्बर व् 2 सितम्बर को आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल समेत सभी सचिवो द्वारा दिल्ली का 2 दिवसीय दौरा किया गया था. इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक व् दिल्ली मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल, श्रम मंत्री गोपाल राय, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक वाजपेयी. राष्ट्री प्रवक्ता संजय सिंह व् आशुतोष के साथ विस्तृत बैठको में मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव के बारे में सम्पूर्ण रूप रेखा बनाई गई. यह तय किया गया कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की लूट व् भ्रष्टाचार की व्यवस्था को ख़त्म करने के लिए पूरी ताकत से अगला विधान सभा चुनाव लड़ा जाएगा. इसी सन्दर्भ में आज एक 47 सदस्यीय राज्य कार्यकारणी की घोषणा की जा रही है, जिसकी सूचि संलग्न है.
इसके साथ की एक 10 सदस्यीय Politicial Affair Commity (PAC) का भी गठन किया जा रहा है जिसके सदस्य निम्न अनुसार है
- आलोक अग्रवाल – श्री आलोक अग्रवाल ने आई आई टी, कानपुर से 1989 में बी टेक. किया है. पढाई के तुरंत बाद वे नर्मदा बचाओ आन्दोलन से जुड़ गए और कई आन्दोलनों का उन्होंने नेतृत्व किया. इस दौरान उन्होंने धरना, अनशन, प्रदर्शन व् क़ानूनी लडाई लड़ी. उन्होंने महेश्वर बांध, सरदार सरोवर बांध, ओमकारेश्वर बांध, इंदिरा सागर आदि बांधों के लाखों डूब प्रभावितों के साथ संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलवाया. इस दौरान 2015 में वे स्वयं 32 दिन के जल सत्यग्रह पर भी रहे. 2014 से वे आम आदमी पार्टी म प्र के संयोजक है. वर्तमान में इसके अतिरिक्त वे राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व् राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है.
- दुष्यंत दांगी – श्री दुष्यंत दांगी की शिक्षा BBA व MBA है। श्री दुष्यंत दांगी ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के शुरुवात से ही सक्रिय है। 2013 से वे अपना व्यवसाय छोड़ कर पार्टी में पूर्ण समय दे रहे है। वे पार्टी में जिले से लेकर प्रदेश के विभिन्न जिम्मेदारियों में रहे है.
- पंकज सिंह – श्री पंकज सिंह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से स्तानक है व टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस से स्नाकोत्तर है। तत्यपश्चात वे सिंगरौली में महान संघर्ष समिति में सक्रिय रहे और जंगलो को बचाने और अदिवासियो के हक़ के लिए लड़ाई भी लड़ी। वर्तमान में श्री सिंह आम आदमी पार्टी केप्रदेशसंगठन सचिव है।
- युवराज सिंह- श्री युवराज सिंह की शिक्षा BCA है। श्री युवराज सिंह जूनियर क्रिकेट में मध्यप्रदेशकी ओर से कई बार प्रतिभागी रहे है। अन्ना आंदोलन के शुरू होते ही वे अपना कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय छोड़कर इसमे शामिल हो गए। वे आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंम्बर है और वर्तमान में संगठन सचिव है।
- अमित भटनागर- श्री अमित भटनागर की शिक्षा BSc(Computer Science) व MA (Education) है। श्री अमित भटनागर गांधी आदर्शो के अनुयायी है और राष्ट्रीय युवा संगठन केप्रदेश संयोजक थे। वे इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रारंभ से जुड़े है और आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर है। पार्टी के मिशन बुनियाद के दौरान वेप्रदेश पर्यवेक्षक थे। वर्तमान में श्री भटनागर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव है।
- हिमांशु कुलश्रेष्ठ – श्री हिमांशु कुलश्रेष्ठ की शिक्षा B.Com व M.Com है। श्री हिमांशु कुलश्रेष्ठ अन्ना आंदोलन से ही सक्रिय है। वे आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेम्बर है और मिशन बुनियाद मेंप्रदेशपर्यवेक्षक थे और वर्तमान में प्रदेश संगठन सचिव है।
- डॉ मुकेश जैसवाल- डॉ मुकेश जैसवाल की शिक्षा BAMS है. वे लगातार जन हित के मुद्दे पर लड़ाई लड़ते रहे है. सड़क से कोर्ट तक उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है. वे पार्टी प्रारम्भ से जुड़े हुए है और वर्तमान में प्रदेश संगठन सचिव है और जबलपुर जोन के प्रभारी है.
- मुकेश उपाध्याय- मुकेश उपाध्याय की शिक्षा बी ई सिविल है. बहु राष्ट्रीय कंपनियों के लिए कार्य करने के बाद वे वर्तमान में एक सफल उद्योगपति है और पार्टी के संस्थापक सदस्य भी है. पार्टी में अभी वे वित् सचिव की भूमिका में है
- आशीष सिंगरहा – आशीष सिंगरहा एक सफल उधोगपति है. वे पार्टी से शुरू से जुड़े है और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों में रहे है और वर्तमान में वे रीवा जोन के प्रभारी है.
- चित्तरूपा पालित – सुश्री चित्तरूपा पालित गत 32 वर्षों से सामाजिक जीवन में है. वह इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल मैनेजमेंट, आनंद से एम बी ए है व् दिल्ली विश्वविध्यालय से राजनितिक शास्त्र में MA किया है. तमाम आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बा सामाजिक कार्य किया है. जबलपुर के बरगी बांध विस्थापितों से लेकर झाबुआ के आदिवासियों के बीच उन्होंने काम किया है. कई बार लम्बे अनशन, जल सत्याग्रह किये हैं और आम लोगों के मुद्दों पर कई बार जेल गयीं है.
5 नवम्बर को होगी शंखनाद रैली: अरविन्द केजरीवाल आयेंगे भोपाल
आगामी 5 नवम्बर को राजधानी भोपाल में अरविन्द केजरीवाल की उपस्थिती में शंखनाद रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे शिवराज सरकार के लूट व् भ्रष्टाचार के राज को ख़त्म करने का शंखनाद किया जाएगा.
आम आदमी पार्टी का मध्य प्रदेश में तेजी से विस्तार हो रहा है और अक्तूबर अंत तक प्रदेश के सभी बूथों पर संगठन का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा. पार्टी ने तय किया है कि भ्रष्टाचार के साथ साथ बिजली, पानी. किसानी व् रोजगार के मुद्दे पर पुरे प्रदेश में संघर्ष खड़ा किया जाएगा, जिसके तहत 17 सितम्बर को रोजगार के मुद्दे पर सभी विधानसभाओं पर प्रदर्शन किये जाएगे और 9 अक्टूबर को भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, किसानी के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन होगे.
आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी ईमानदार लोग, चाहे वह सामान्य नागरिक हों, सामाजिक कार्यकर्त्ता हो, किसी भी दल के सदस्य हो, से अपील करती है कि मध्य प्रदेश में दशको से फैले लूट और भ्रष्टाचार के राज को ख़तम करने के लिए वे आगे आए और आम आदमी पार्टी में शामिल होकर भ्रष्टाचार मुक्त मध्य प्रदेश बनाने में मदद करें.




Leave a Reply