-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
एनडीआरएफ ने 10 टीमें मुंबई में नियुक्त की
पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से मुंबई और इसके आस-पास के क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर जलभराव के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
एनडीआरएफ की तीन टीमें मुंबई में पहले से ही कार्य कर रही थीं। इनकी सहायता के लिए तुरंत ही अन्य टीमें भेजी गईं। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें हाई अलर्ट पर रखी गई हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।अतिरिक्त टीमों को आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टैंड-बाई मोड में रखा गया है। नई दिल्ली स्थित एनडीआरएफ का मुख्यालय स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और आईएमडी तथा अन्य एजेंसियों के लगातार संपर्क में है।




Leave a Reply