-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
CBI ने IG और DSP समेत 8 पुलिस अफसर गिरफ्तार किए
हिमाचल के कोटखाई में गुड़िया गैंगरेप-मर्डर केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. CBI ने इस मामले की शुरूआती जांच करने वाली एसआईटी चीफ आईजी जहूर जैदी समेत आठ अफसरों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है.
CBI की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों पर गुड़िया गैंगरेप-मर्डर केस के असली आरोपियों को बचाने का आरोप है. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पुलिस एसआईटी ने इस मामले में गलत लोगों को गिरफ्तार किया था.
आईजी जहूर जैदी के साथ-साथ डीएसपी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल CBI अधिकारी जल्द सभी आरोपियों से पूछताछ करेंगे.
ये था मामला
इसी साल 4 जुलाई को शिमला स्थित कोटखाई में एक छात्रा स्कूल से लौटते वक्त लापता हो गई थी. लापता होने के दो दिनों बाद यानी 6 जुलाई को कोटखाई के जंगलों में छात्रा की निर्वस्त्र हालत में लाश मिली थी. छात्रा की गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या की गई थी. शुरूआत में केस की जांच कर रही एसआईटी ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था.




Leave a Reply