-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
राम रहीम दुष्कृत्य के आरोपी करार, हिंसा फैली, 30 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दुष्कृत्य का दोषी करार दिए जाने और सोमवार को सजा तय किए जाने के फैसले के बाद पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में हिंसा फैल गई। इसमें दो रेलवे स्टेशन जला दिए गए, दो बोगियों में आग लगा, दर्जन बसों-चार पहिया गाड़ियों को फूंक दिया। हिंसा में करीब 30 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। पुलिस ने सैकड़ों हिंसा के आरोपियों को हिरासत में लिया है।
सच्चा डेरा के गुरमीत राम रहीम की सीबीआई की अदालत में शुक्रवार को दुष्कृत्य के मामले में पेशी के पहले पंजाब-हरियाणा में लाखों की संख्या में उनके अनुयायी हथियार बंद होकर कई शहरों में फैल गए। दोपहर बाद जैसे ही टीवी पर न्यूज चैनल में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने की फैसला आया तो दिल्ली सहित पंजाब-हरियाणा में हिंसा फैल गई।
दिल्ली में यार्ड में खड़ी एक सवारी ट्रेन के डिब्बों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई जिससे दो डिब्बे में आग फैल गई। शेष डिब्बों को उनसे अलग किया गया। वहीं कुछ स्थानों पर अनुयायियों ने बसों व चार पहिया गाड़ियों को आग लगाना शुरु कर दिया। बंठिडा के पास एक स्टेशन पर सच्चा डेरा के अनुयायियों ने हमला बोलकर कुछ स्थानों पर आग लगा दी और तोड़फोड़ कर दी। यहां गोलियां भी दागी गईं।
राम रहीम के बचाव में साक्षी महाराज
भाजपा सांसद साक्षी महाराज उतरे राम रहीम के बचाव में,कहा न्याय पालिका ने लड़की की भावनाओं का तो ख्याल रखा मगर बाबा राम रहीम के करोडो भक्तो की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा, साक्षी महाराज ने बाबा के बचाव में अदालत के फैंसले पर उठाया सवाल,क्या भाजपा नेतृत्व साक्षी महाराज पर करेगा कार्यवाही या फिर साक्षी महाराज के बयान को मिला है पार्टी का मौन समर्थन?
Leave a Reply