-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बंगाल निकाय चुनाव: TMC का सातों निकाय पर कब्जा
कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुए नगर निकाय चुनावों में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस ने सभी सात निकायों पर कब्जा कर लिया, जबकि वाम दलों को तीसरे स्थान पर छोड़ते हुए भाजपा अधिकतर स्थानों पर दूसरे स्थान पर रही।
भाजपा ने तीन नगर निकायों में छह सीटें जीतीं जिनमें उत्तर बंगाल के धूपगुड़ी में चार और बुनियादपुर (उत्तर बंगाल) तथा दक्षिण बंगाल के पंसकुरा में एक-एक सीट शामिल है। तृणमूल ने भी पंसकुरा और पूर्वी मिदनापुर जिला के हल्दिया, बीरभूम के नलहाटी, दक्षिण दिनाजपुर के बुनियादपुर और जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में सीटें जीतीं।
पार्टी ने बर्धमान पश्चिम जिला के दुर्गापुर नगर निगम के सभी 43 वार्डों पर अपना कब्जा जमाते हुए बड़ी जीत दर्ज की, इसके अलावा कूपर्स कैम्प में उसने सभी 12 सीटों पर जीत दर्ज की। गुरुवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, हल्दिया नगर पालिका में भी तृणमूल ने सभी 29 सीटों पर चुनाव जीता।




Leave a Reply